सम्मान बहुत खास चीज होती है, यह आपके व्यक्तित्व के सागर को और गहरा करती है| आपको अपमान की ऊंचाइयों से कहीं दूर रखती ह
आपकी जबान से निकले कुछ शब्द ही आपकी पहचान बनते हैं| बेशक आप का वातावरण ही आपके भाषा का आभूषण है| इसमें कुछ लोग कहेंगे कि मेरे साथ रहने वाले कई दोस्तों का रहन-सहन ठीक नहीं फिर भी उनकी आदतों का असर मुझ पर नहीं |
यह बात भी लाजमी है और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपको आपके बड़ों के द्वारा मिला गया वात्सल्य का वजन आप की बुरी आदतों से कई गुना ज्यादा होता है |
और इसके साथ ही आपको स्वयं के आत्मसम्मान का रक्षण करना भी जरूरी होता है| अगर आप किसी से बात करने की अभिलाषा रखते हैं, आपकी बात में रुचि ना रखें और प्रतिक्रिया ना दें, तो अपने उत्तर मिलने का इंतजार ना करें बल्कि वहां से अलग हो जाए , क्योंकि उनके उत्तर के इंतजार की उम्मीद करना आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाएगा |
इसमें कई लोग ऐसा भी कहेंगे कि इंसान व्यस्त होता है तब प्रतिक्रिया नहीं देता है जबकि सच तो यह है कि इंसान व्यस्त होता है तो वह कम से कम उत्तर देता है, इसीलिए तो यह भी यथार्थ है कि सम्मान वही है जहां उत्तर है
आप अपने आप ही कामयाबी की सीढ़ियों पर अग्रसर होने लगेंगे अगर आप दूसरों को तोहफे में इज्जत देंगे|
क्योंकि जो इंसान दूसरों को दुखों के बादल देता है उस पर सुखो की बारिश कभी नहीं होती | क्योंकि धन दौलत और शोहरत
यह तो अस्थाई है यह जीवन भर आपके साथ नहीं रहती मगर अपनों और परायो को दिया गया लाजवाब प्यार और सम्मान हमेशा स्थाई रहता है |
इसीलिए वक्त की रेत पर जीवन के हसीन लम्हों को उकेरना चाहिए| दर्द के लम्हों को तो यादों के समंदर से बहा देना चाहिए |
Active artists is an admiring platform for all emerging writers to get themselves featured who have sense of care towards improving the society in more better way.
Follow us to get featured.

Kapil Jain
Active Artists is an admiring platform for all the emerging writers who have a sense of care towards improving the society in a more better way!!